Rewa News: रीवा से नवी मुंबई के लिए उड़ेगा प्लेन, एएआई से अनुमति मिलने के बाद रास्ता हुआ साफ

विंध्य के विकास को लगेंगे नए पंख; इंदौर से छह शहरों के लिए भी उड़ानें 

 | 
Rewa

रीवा। विंध्यवासयों के बड़ी खुशखबरी है। रीवा एयर पोर्ट से अब मुंबई के लिए फ्लाइट मिलेगी। उड्डयन विभाग ने इसकी अनुमति दे दी है। रीवा और नवी मुंबई की उड़ान की अनुमति की प्रक्रिया एयरलाइंस कंपनियों ने की थी। दोनों नई उड़ानों के लिए दोनों एयरपोर्ट से अनुमति मिल चुकी है। 


जानकारी के मुताबिक, जोधपुर, उदयपुर, जम्मू और नासिक के लिए फ्लाइट्स की घोषणा के साथ बुकिंग भी शुरू कर हो चुकी है। हालांकि, फिलहाल नवी मुंबई और रीवा के लिए बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली व इंदौर के लिए पहले ही 72 सीटर विमान की अनुमति मिली थी जिनके दो अगस्त संचालित होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन मुंबई के लिए भी प्लेन सुविधा लिने जा रही है। अब ट्राई के चेयरमेन हमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि विंटर सीजन में पर्यटक इंदौर से बाहर जाते हैं और इंदौर भी आते हैं। 


इन्दौर में बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नया विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा। 26 अक्टूबर से 28 मार्च विंटर शेड्यूल लागू हो  रहा है। इस दौरान इंदौर से छ: शहरों के लिए नई उड़ान शुरू होने जा रही है।

इंदौर से मुंबई के लिए कई उड़ानें हैं, लेकिन एक नई उड़ान 8 अक्टूबर के बाद नवी मुंबई के लिए शुरू होगी। नवी मुबंई में नया इंटरनेश्नल एयरपोर्ट तैयार हो चुका है। जल्दी ही वहां से उड़ानों का संचालन शुरू होगा। 


इंदौर से नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट लेने में इस नए एयरपोर्ट से आसानी होगी। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नवी मुंबई एयरपोर्ट से संचालित होगी। इसके अलावा 26 अक्टूबर से गोवा के लिए भी एयर इंडिया एक्सप्रेस नई उड़ान शुरू करने जा रहा है। इंदौर से गोवा के लिए इंडिगो भी एक उड़ान संचालित करती है।