Gupt Navratri Date 2023 : इस दिन से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Gupt Navratri Date 2023 : भक्त प्रतिदिन वैसे तो माता रानी की पूजा-अराधना करते हैं. लेकिन बात करें मां भगवती की पूजा के विशेष अवसर यानी नवरात्रि की तो पूरे साल में चार बार नवरात्रि होती है. इसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रकट नवरात्रि होती है. माघ और आषाढ़ महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है.इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्र की शुरुआत 19 जून से शुरू हो रही है. यह 28 जून को समाप्त होगा. धार्मिक मान्यता के मुताबिक गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्याओं की पूजा-आराधना की जाती है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक गुप्त नवरात्र में मां जगदंबे के नौ रूप की पूजा-आराधना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है.
गुप्त नवरात्र का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 18 जून को सुबह 10:06 बजे से प्रारंभ हो रही है. यह तिथि 19 मई की सुबह 11:25 बजे समाप्त होगी. ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक आषाढ़ गुप्त नवरात्र की शुरुआत इस साल 19 जून से लग रहा है. इसका समापन 28 जून को होगा.
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुप्त नवरात्र के दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 जून को प्रातःकाल 5:30 बजे से 7:27 बजे तक है. इसके अलावा, इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा. इस मुहूर्त में भी कलश की स्थापना की जा सकती है.आषाढ़ माह में पड़ने वाले गुप्त नवरात्र के दिन नौ देवियों की पूजा-आराधना की जाती है. सूर्य उदय से पहले स्नान ध्यान कर के शुभ मुहूर्त में पवित्र स्थान पर देवी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए. उसके बाद, गंगाजल से उस स्थान को पवित्र करना चाहिए. एक कलश की स्थापना करनी चाहिए. अखंड ज्योति जला कर दुर्गा सप्तशती का पाठ और उनके मंत्रों का जप करना चाहिए.