Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में काल्विन हॉस्पिटल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे का शव असद अहमद का झांसी में एनकाउंटर हुआ था।
बताया जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक माफिया और उसके भाई अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए ले गई थी। उसी वक्त अचानक से हमलावरों ने अतीक और उसके भाई के ऊपर गोलियां दाग दी। इस गोलीकांड में अतीक अहमद और अशरफ अहमद दोनों की ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक माफिया को पीछे से गोली मारी गई है। करीब 10 राउंड फायरिंग हुई है। इस हमले में पुलिस विभाग का एक सिपाही भी घायल हो गया है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Visuals from Prayagraj where Mafia-turned-politician Atiq Ahmed and his brother Ashraf Ahmed were shot dead. pic.twitter.com/RBSDxTk5TY
— ANI (@ANI) April 15, 2023
पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
माफिया अतीक और उसके भाई को गोली मारने वाले तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। जबकि घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों के सामने आ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अतीक अहमद पर गोली चलाने वाले हमलावरों में नवीन, अरुण, सोनू शामिल थे।
वाहनों में थे हमलावर
अतीक अहमद और अशरफ को काल्विन हॉस्पिटल मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। उसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। अज्ञात वाहनों से हमलावर इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सरेन्डर कर दिया है। जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 15, 2023