Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन की बिगड़ी चाल, औसत स्पीड घटकर 76.25 किलोमीटर प्रति घंटे हुई

वंदे भारत को देश की सबसे स्पीड में चलने वाली ट्रेन का मिला है तमगा

 | 
vande bhaarat

वंदे भारत ट्रेनों की औसत गति 2020-21 में 84.48 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जो 2023-24 में घटकर 76.25 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है। रेल मंत्रालय ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत एक आवेदन के जवाब में यह जानकारी दी है। रेलवे ने कहा कि न केवल वंदे भारत बल्कि कई अन्य ट्रेनें मी उन मागों पर गति को लेकर सावधानी बरत रही हैं, जहां बड़े पैमाने बुनियादी ढांचागत कार्य चल रहे हैं।

इसके अलावा, कुछ वंदे भारत ट्रेनें दुर्गम क्षेत्रों में भी चलाई गई हैं, जहां भागोलिक कारणों या खराब मौसम की वजह से तेज गति प्रतिबंधित है। मुंबई सीएसएमटी और मडगांव के बीच वंदे भारत ट्रेन का उदाहरण देते हुए सेंट्रल रेलवे जोन के एक अधिकारी ने कहा, कोंकण रेलवे का अधिकांश क्षेत्र घाट है, जहां ट्रेनें कम ऊंचाई वाली पर्वत श्रृंखलाओं से होकर गुजरती हैं। यह दुर्गम क्षेत्र है, जहां गति बढ़ाने से सुरक्षा का सवाल पैदा हो जाता है।
  

फरवरी-2019 में शरू हुई थी वंदे भारत
15 फरवरी, 2019 को शुरू की गई वंदे भारत एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है जो अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। हालांकि, खराब स्थितियों के कारण यह दिल्ली-आगरा मार्ग को छोड़कर देश में कहीं भी 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से नहीं चल सकती। रेलवे अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत की गति की आवश्यकता को पूरा करने के लिए रेलवे पटरियों की मरम्मत करके उन्हें उन्नत बना रहा है और इन कारणों से विभिन्न स्थानों पर सावधानी बरती जा रही है। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले पांच साल पहले एक रूट पर दो ट्रेनों से शुरू होकर, आज 102 वंदे भारत ट्रेनें 24 राज्यों और केंद्र शासित चल रही हैं।