Vande Bharat Sleeper Train: 2024 में आएगा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन, मिलेगी ज्यादा बेहतर सुविधा

अगले साल से 3 वर्जन लांच होने की उम्मीद, किराया भी होगा सस्ता

 | 
vande bharat

भारत की सर्व सुविधायुक्त, अत्याधुनिक और 52 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्लीपर वर्जन अगले साल मार्च तक लॉन्च हो जाएगा। रेल कोच फैक्ट्री में 120 वंदे भारत स्लीपर बैच बनाने का काम शुरू हो गया है। अभी रेलवे सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के 3 वैरिएंट वंदे स्लीपर, वंदे चेयर कार और वंदे मेट्रो मना रही है। 

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री वंदे भारत के स्लीपर वैरिएंट के लिए दिसंबर के अंत तक डिजाइन तैयार कर लेगी। पहली स्लीपर ट्रेनें मार्च 2024 तक तैयार होगा।

दरअसल रेलवे ने यह फैसला लिया है कि 100 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए वंदे मेट्रो ट्रेन का उपयोग किया जाएगा जबकि 100 से 550 किलोमीटर तक के सफर के लिए वंदे चेयर कार उपयोग में लाई जाएगी। वही साडे 500 किलोमीटर से आगे के सफर के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन चलाई जाने की उम्मीद है


2019 में लॉन्च
बता दें कि देश की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत फरवरी 2019 में शुरू हुई थी। यह नई दिल्ली से कानपुर-प्रयागराज वाराणसी रूट पर चली थी। जिसके बाद अलग-अलग राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है। वहीं मध्यप्रदेश में भोपाल से नई दिल्ली तक के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन चलाई गई जिसके बाद अब भोपाल जबलपुर व भोपाल इंदौर रूट में नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने की योजना है।