Passport: पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए पूरा नियम-कायदा, होगी आसानी

बिना फिजिकल डॉक्यूमेंट के ही हो जाएगा दस्तावेजों को काम, सरकार ने किया बदलाव

 | 
passport

पहले के मुकाबले आजकल लोगों की विदेश यात्रा बढ़ी है। वहीं बहुत लोगों को ऐसा लगता है कि भविष्य में कभी भी उन्हें विदेश जाने का मौका मिल सकता है।  ऐसे में लोग तेजी से अपना पासपोर्ट बनवा रहे हैं। लेकिन कई बार बिना पूरी प्रक्रिया की जानकारी के पासपोर्ट बनवाना काफी मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं पासपोर्ट बनवाने के लिए क्या-क्या तैयारी जरूरी है। इसकी मदद से आपके लिए पासपोर्टबनवाना तो आसान होगा ही, साथ में डॉक्यूमेंट्स भी लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे संभव है तो चलिये इसके बारे में आपको भी जानकारी देते हैं-

बिना डॉक्यूमेंट्स बनेगा काम-
पासपोर्ट को लेकर भारत सरकार ने पिछले साल नियम में बदलाव किया था। जो डॉक्यूमेंट पहले फिजिकली जमा करने होते थे अब वह आनलाइन सबमिट किया जा सकते हैं। दरअसल पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आप जरूरी डॉक्यूमेंट्स को  ऑनलाइन डिजी लॉकर एप पर भी अपलोड कर सकते हो। इसके बाद आपके लिए आसानी हो जाएगी। यानी आपको कोई दस्तावेज फॉटो कॉपी करवाकर लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी।  

बता दें कि डिजी लॉकर एप भारत सरकार की तरफ से लॉन्च किया गया। जो आपके दस्तावेजों को सुरक्षित अपलोड कर सकता है। और समय आने पर आप इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे ज्यादा खास यह है कि इस एप में अपलोड किए गए दस्तावेजों को व्यापक मान्यता भी है।  इसमें आप ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर सभी दस्तावेजों को अपलोड कर सकते हो। सर्टिफिकेट्स को भी इसमें रखा जा सकता है। अगर आप यहां पर डॉक्यूमेंट्स को स्टोर करते हो तो आपको ओरिजनल रखने की जरूरत नहीं होती है। ये एक वर्चुअल लॉकर है और आप इस पर सभी दस्तावेजों को आसानी से अपलोड कर सकते हो। 

क्या रहेगा प्रोसेस-

ऐसा नहीं है कि पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन ये जरूर कहा जा सकता है कि पासपोर्ट बनवाना जरूर आसान हो गया है। लोगों को पासपोर्ट एक्सेस आसान करने के लिए ऐसे कदम उठाए जाते हैं। यही वजह है कि सरकार ने इसमें भी बदलाव किया है। इसके अलावा बहुत जल्दी पासपोर्ट हासिल करना चाहते हैं तो आपको तत्काल पासपोर्ट का इस्तेमाल करना होगा। पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान भी आप डिजिलॉकर की मदद से डॉक्यूमेंट्स दिखा सकते हैं