Pakistani Girl in India: पाकिस्तानी लड़की के सीने धड़का हिंदुस्तानी लड़के का दिल, हर कोई हुआ फैन

 इलाज कराने भारत आई थीं आयशा, डॉक्टर्स ने मुफ्त में किया हार्ट ट्रांसप्लांट

 | 
ayesha

कराची की रहने वाला आयशा रशन पिछले 5 सालों से दिल की बीमारी से पीड़ित थीं। 2019 में वह इलाज के लिए भारत आईं। डॉक्टरों ने उन्हें पेस मेकर लगाया लेकिन वापस पाकिस्तान पहुंचने के बाद फिर उन्हें दिक्कत आने लगी। इसके बाद डॉक्टरों ने आयशा को हृदय प्रत्यारोपण कराने की सलाह दी। आखिरकार आयशा के लिए एक भारतीय लड़के का दिल मैच हुआ जिसके बाद चेन्नई के अस्पताल में उनका हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। खास बात ये रही है कि इस ट्रांसप्लांट के लिए आयशा से डॉक्टरों ने एक भी पैसा नहीं लिया। ये खबर पाकिस्तान में पहुंचने के बाद हर कोई भारतीय डॉक्टरों का फैन हो गया है।

कराची जा रहा भारतीय दिल 
तरार ने कहा, भारत के लोग किस तरह मोहब्बत से भरे हुए हैं. ये घटना उसका सबूत है। उन्होंने कहा कि वे खुद भारत जाकर देख चुके है। उन्होंने कहा, इससे ज्यादा बड़ी बात क्या हो सकती है कि एक पाकिस्तानी बच्ची किसी भारतीय का दिल लेकर कराची आ रही है। तरार ने कहा कि अब यो लड़की कह सकती है कि दिल है हिंदुस्तानी।  

pakistan

लड़के का दिल हुआ मैच
रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में कार्डियक अरेस्ट के बाद आयशा पहली बार भारत आई थी। उस समय डॉक्टर वालाकृष्णन ने हॉर्ट ट्रांसप्लाट की सलाह दी थी। इसके बाद आयशा को डोनर की वेट लिस्ट में रखा गया। डोनर मिलने में समय था लेकिन आयशा का दिल ठीक स्थिति में नहीं था। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें बाई तरफ पेसमेकर लगा दिया। 2023 में उनके दिल में दाई तरफ भी समस्या आ गई। आयशा की मां ने चताया कि अपनी बच्ची को इस तरह से असह्य  था।