Nitin Gadkari Praises: भरे मंच से मोदी के कद्दावर मंत्री नितिन गडकरी करने लगे दिग्विजय सिंह की तारीफ

गडकरी बोले- दिग्विजय सिंह इतना पैदल चल सकते है ये आश्चर्य की बात

 | 
nitin gadkari

अपने क्रियाकलापों और स्पष्ट बयानों के लिए जाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की तारीफ करते नजर आए। भरे मंच में दिग्गी राजा की तारीफ करने पर वहां के लोगों ने तालियां बजाकर उनकी बात का समर्थन भी किया। 


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की तारीफ की है। दिग्गी के पैदल चलने की क्षमता पर मोदी सरकार में मंत्री नितिन गड़करी ने उनकी खुले दिल से तारीफ की है। महाराष्ट्र के पुणे में प्राध्यापक रामकृष्ण मोरे के जीवन पर आधारित पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रीदिग्विजय सिंह पिंपरी चिंचवड़ पहुंचे थे।


 इसी कार्यक्रम में शुक्रवार को अपने उद्बोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंच पर मौजूद दिग्विजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा "कितना बड़ा आश्चर्य का यह है जी, मेरी तो हिम्मत नहीं होगी, मैं शायद आपसे छोटा हूं पर इतना आप पैदल जा सकते हैं, रियली आपका बहुत बहुत धन्यवाद, आपका अभिनंदन।


 इंजीनियर नहीं बन पाया, अब डॉक्टर लिखने में संकोच करता हूँ
गड़करी ने कहा मैं 75 में इमरजेंसी के खिलाफ काम करने लगा। मेरी इच्छा इंजीनियर बनने की थी लेकिन साइंस में कुल 52 प्रतिशत अंक मिले तो मैं इंजीनियरिंग के लिए डिस्क्वालिफाई हो गया। अब साइंस, इंजीनियरिंग कॉलेज में भाषण देने जाता हूँ तो आश्चर्य होता है। जो आदमी इंजीनियरिंग के एडमिशन के लिए डिस्क्वालिफाई हो गया तो मैं क्या भाषण अभी तक मुझे 6 डीलिट मिल गई।