मोदी भगवान के जैसे दर्शन देते हैं, वे मणिपुर नहीं गए, लेकिन बीच पर जाकर फोटो सेशन कराते हैं: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की दी जानकारी 

 | 
kahdge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। पहले तो उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी के मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर तंज कसा। खड़गे ने कहा कि  वे राम मंदिर साइट या बीच(समुद्र के तट) पर जाते हैं और फोटो सेशन कराते हैं। वे मुंबई या केरल जाते हैं, हर जगह जाते हैं, आप उनकी फोटो हर जगह देख सकते हैं...वे इस तरह फोटो खिंचवाते हैं, जैसे भगवान दर्शन दे रहे हों। लेकिन ये महान शख्स मणिपुर क्यों नहीं जाता?

हाल ही में मोदी ने किया था लक्षद्वीप दौरा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 3 जनवरी को लक्षद्वीप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई एक्टिविटीज में भाग लिया। पीएम समुद्र किनारे घूमते नजर आए। प्रोफेशनल डाइवर्स के साथ स्नोर्कलिंग की और समुद्र के अंदर की दुनिया देखी। मणिपुर जाने को लेकर कांग्रेस के द्वारा लगातार सवाल उठाए जाते हैं। ऐसे में जब पीएम मोदी के लक्षद्धीप दौरे की तस्वीरें सामने आईं तो कांग्रेस हमलावर हो गई। 

modi

वहीं राहुल गांधी भारत न्याय जोड़ो यात्रा के बारे में बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि  यात्रा जन जागृति के लिए है। देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है।  यह  इस यात्रा के माध्यम से हम गरीबों और समाज के विभिन्न लोगों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस के सभी नेता इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगा।  उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेताओं से भी यात्रा में जुड़ने की अपील की।