Miss World Competition: भारत 27 सालों बाद करेगा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी, दुनिया भर की सुंदरियां लेंगी हिस्सा

नंदनी गुप्ता करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, प्रतियोगिता में आ रही हैं 130 देशों की सुंदरियां 

 | 
miss world

भारत को 27 सालों के बाद आखिरकार फिर से भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला है। इसी के साथ भारत में इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अलग-अलग शहरों में इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट को लेकर आयोजन किए जाएंगे। जिनमें 130 देशों की खूबसूरत सुंदरियां हिस्सा लेंगी।


मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट को लेकर कई रैंप प्रतियोगिता आयोजित होंगी। जिसमें अलग-अलग 130 देशों की हसीनाएं शामिल होने वाली है। ये प्रतियोगिता नवंबर-दिसंबर में होने वाली है जिससे पहले तमाम तैयारियों को अंजाम दिया जाएगा।

प्रतियोगिता में दिखेगी देश की संस्कृति और सभ्यता की झलक
इस कॉन्टेस्ट के जरिए भारत की संस्कृति और सभ्यता के बारे में दुनिया को बताया जाएगा। पूरे एक महीने ने कॉन्टेस्ट भारत में चलेगा। एक-एक कर अलग अलग राउंड में प्रतिभागी आगे बढ़ेंगे।


19 वर्षीय नंदिनी करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
 130 देशों की सुंदरियों में भारत की नंदिनी गुप्ता का नाम भी शामिल है जो महज 19 साल की हैं और फिलहाल बिजनेस मैनेजमेंट के सेकेंड ईयर में हैं. वो कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने इस साल मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीता था लिहाजा वो भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।