Indian President Honoured: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित
ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूर्य नाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई गृह मंत्रालय की Twitter हैंडल पर बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू को सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रकि प्रसाद संतोखी ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ दयालु स्टार से सम्मानित किया है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी बधाई दी है बता दें कि भारत और सूरीनाम के द्विपक्षीय रिश्ते काफी मजबूत है। समारोह को संबोधित करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के सबसे बड़े सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया है इस वजह से वह काफी खुश हैं इस सम्मान से मुझे ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों को गर्व महसूस होगा उन्होंने इस सम्मान का श्रेय भारतीय सूरीनाम समुदाय के लोगों को दिया और कहा कि उनके कारण हमारे रिश्तो में अधिक मजबूती आई है।
वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है उन्होंने ट्वीट किया कि सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ येलो स्टार से सम्मानित होने के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं राष्ट्रपति जी। सूरीनामी सरकार और उनकी जनता का यह विशेष सम्मान दोनों देशों के बीच स्थाई मित्रता का प्रतीक है।