Good News: कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 25 फीसदी बढ़कर 20 लाख से 25 लाख

एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगी बढ़ोतरी 

 | 
gift

सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बर ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बरी के बाद अब ग्रेच्युटी की रकम में बड़ी बढ़ोतरी की ता दें कि सरकार ने रिटायर होने वाले कर्मचारी की टी में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। 30 मई, 2024 के लिय सर्कुलर (ओएम) के अनुसार, सातवें वेतनमान सिफारिशों के अनुसार सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की चकतम सीमा 25 फीसदी बढ़कर 20 लाख रुपए से लाख कर दी गई है। यह 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी गी। इससे पहले, 30 अप्रैल, 2024 को यही घोषणा की थी, लेकिन 7 मई को रोक लगा दिया गया था।

  


 
डीए में की गई थी 4प्रतिशत की बढ़ोतरी
श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के 30 अप्रैल, 2024 के कार्यालय आदेश के अनुसार पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, कार्मिक, लोक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी 04.08.2016 के कार्यालय ज्ञापन संख्या 38/3712016-पी एंड पीडब्लू (ए) (1) के पैरा 6.2 के अनुसार जब भी महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50प्रतिशत बढ़ता है, तो सेवानिवृत्ति ग्रच्युटी या मृत्यु ग्रेच्युटी २५ प्रतिशत बढ़ जाएगी।

केंद्र सरकार ने मार्च 2024 में महंगाई भते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 4प्रतिशत  की बढ़ोतरी की थी। यह लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी राहत थी। डीए बढ़कर 50प्रतिशत होने से केंद्र सरकार के कर्मचारी के वेतन के विभिन्न घटकों में भी वृद्धि हुई है। 


क्या है ग्रच्युटी 
बता दें कि ग्रेच्युटी एक लाभ योजना है जो नियोक्ता द्वारा कर्मचारी को लगातार पांच साल या उससे अधिक समय तक सेवा प्रदान करने के लिए दी जाती है। ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 के अनुसार यदि कोई कर्मचारी किसी संगठन में कम से कम पांच साल तक लगातार सेवा प्रदान करता है, तो उसे ग्रेच्युटी मिल सकती है।