जया किशोरी ने बताया कब करनी चाहिए शादी और प्यार के लिये क्या है जरूरी?

जयाकिशोरी ने बताया प्यार का असली मतलब
 | 
jaya kishori

मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ( Jaya Kishori) इन दिनों काफी सुर्खिर्यों में रहती हैं। देश के हर कोने में उनकी कथायें होती हैं। वहीं कुछ दिनों से बागेश्वर सरकार यानी धीरेंद्र शास्त्री  के साथ उनका नाम जुडऩे से भी वो काफी बाद चर्चा में हैं। जया किशोरी ने अपने एक वक्तव्य में प्यार की परिभाषा देते हुये बताया है कि प्यार के लिए किन बातों का होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि लड़के और लड़की को कब शादी करनी चाहिए।

नि:स्वार्थ होता है प्यार
जया किशोरी ने प्यार का असली मतलब बताते हुये कहा कि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसकी केयर करते हैं उसका ख्याल रखते हैं। उसे किसी भी समस्याएं नहीं देख पाते। उसकी हर जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। प्यार हमेशा निस्वार्थ होता है। यदि कोई बिना किसी स्वार्थ के प्यार करता है तो ये ही सच्चा प्यार है। प्यार करने की कोई वजह नहीं होती है। 

शादी के लिये समझदारी जरूरी
जया किशोरी के मुताबिक शादी करने के लिए कोई उम्र फिक्स नहीं होना चाहिए। लड़का और लड़की को तभी शादी करनी चाहिए, जब दोनों में समझदारी आ जाये। क्यों कि शादी के बाद पूरी उम्र साथ में गुजारनी होती है और यह बहुत लंबा वक्त होता है। यदि दोनों में समझदारी नहीं होगी तो शादी के बाद कई तहर की समस्याएं आ सकती हैं।