UPSC CSE 2022 Final Result: यूपीएससी के रिजल्ट घोषित, लड़कियों का रहा दबदबा, इशिता किशोर ने किया टॉप

फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडीडेट्स का हुआ सिलेक्शन

 | 
ias

UPSC CSE 2022 Final Result: यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2022 नतीजे घोषित कर दिए हैं। खास बात यह रही कि इस परीक्षा में लड़कियों का दबदबा रहा top4 में केवल लड़कियां ही नजर आई. वही इशिता किशोर ने एग्जाम टॉप किया है।


जबकि दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, उमा हरित तीसरे और स्मृति मिश्रा ने चौथा स्थान बनाया है। जानकारी के अनुसार इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद की जाएगी। वही यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में कुल 993 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है। जिनमें से सामान्य वर्ग के 343, ईडब्ल्यूएस के 99, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स है। वही आईएएस पदों पर चयन के लिए 180 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in से सिविल सर्विस परीक्षा के नतीजे चेक और डाउनलोड कर सकते है।