वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को मिला खराब खाना, कोच में फैली गंध, मचा बवाल

भड़के यात्रियों ने कर्मचारियों को सुनाई खरी खोटी, बाद में पैसे किए गए वापस 

 | 
vande bharat

Vande Bharat Train: देश की सबसे आधुनिक एवं तेज रफ्तार ट्रेन लोगों की पंसद बनी हुई है। हर कोई ट्रेन की खूबियां गिना रहा है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है कि जो वंदे भारत एक्सप्रेस टे्रन की साख में बट्टा लगा रही है। दरअसल मप्र की राजधानी भोपाल से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को पहले तो खाना ही नहीं दिया गया। जब यात्रियों ने हंगामा किया तो बासी खाना परोस दिया गया। फिर क्या था यात्री और भड़क गए। 

बता दे कि जबसे भोपाल मेें वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) शुरू हुई है यह लोगों की पहली पसंद बन गई है।    इस ट्रेन की एक खासियत यह भी बताई जाती रही है कि इसमें यात्रियों को अच्छा खाना और कई सुविधाएं दी जाती है। लेकिन बीते दिन ट्रेन में यात्रियों को खाना नहीं परोसा गया जिसके बाद उनका गुस्सा पड़ा। दरअसल  रविवार को हजरत निजामुद्दीन से भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना खत्म हो गया। जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा कर दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, हद तो तब हो गई जब लगातार खाने की मांग कर रहे यात्रियों को बासी खाना परोस दिया गया। जिससे यात्री बिफर गए। 

पैकेट खोला तो कोच में फैल गई गंध
यात्रियों का कहना था कि कर्मचारियों के द्वारा पुराना बासी पोहा और उपमा उन्हें परोस दिया। जिसकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी। जब उसे खोला गया तो कोच में अलग तरह की गंध फैल गई। जिसके बाद लोगों का पारा और हाई हो गया। देखते देखते मामला इतना आगे बढ़ गया कि कई लोगों ने कर्मचारियों के साथ विवाद किया। तो कुछ लोग खराब खाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया मे डालने लगे। बताया जाता है कि भोजन को लेकर शुरु हुआ विवाद करीब डेढ़ घंटे तक चला। हालांकि बाद में पैसे लौटने की बात पर मामला शांत हुआ।  

 जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) में यात्रियों को बेहतर क्वालिटी के भोजन की जिम्मेदारी  दिल्ली की आरके एसोसिएट्स एंड होटलर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को रेलवे के द्वारा दी गई है कि वह यात्रियों को सही समय और और अच्छा खाना परोसे। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।