Sidhi News: सीधी नराकास की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

सदस्य कार्यालयों को अधिक से अधिक हिन्दी में काम करने के लिए किया गया प्रोत्साहित

 | 
Sidhi

सीधी। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति सीधी की छमाही समीक्षा बैठक का आयोजन नराकास अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आरसेटी में आयोजित किया गया।

बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष ने राजभाषा कार्यान्वयन में नराकास की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। सदस्य कार्यालयों को अधिक से अधिक हिन्दी में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। केन्द्रीय कर्मचारी होने के नाते राजभाषा को बढ़ावा देना हम सबकी संवैधानिक जिम्मेदारी है। राजभाषा के स्वर्ण जयंती वर्ष की सभी को बधाई दी।

वर्तमान समय में राजभाषा का वैश्विक पटल पर अनवरत रूप से बढ़ना अत्यंत प्रसन्नता का विषय होने की बात कही। इस दौरान पीएम केन्द्रीय विद्यालय सीधी की प्राचार्य अंशु त्यागी द्वारा नराकास सीधी की पत्रिका प्रकाशन का प्रस्ताव पेश रखा गया। जिसे सभी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में सभी बैकों शाखा प्रबंधक, विद्यालय एवं कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्व हिन्दी दिवस पर आयोजित राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार वितरण भी किया गया। मंच का संचालन नराकास सदस्य सचिव अतुल सिंह के द्वारा किया गया।