Sidhi News: सीधी के जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने किया प्रोत्साहित

सीधी। सांसद डॉ राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय चुरहट में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ डी के त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि सांसद, शैलेश द्विवेदी उपखंड अधिकारी चुरहट, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशुतोष द्विवेदी विशिष्ट अतिथि का साल श्रीफल पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राजेश मिश्रा सांसद द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कालवेलिया नृत्य, पंजाबी नृत्य, योगा, बालिकाओं द्वारा स्वयं सुरक्षा प्रदर्शन, योगा प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
सांसद द्वारा विद्यार्थियों को आशीर्वाद और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंतरिक्ष मिशन कार्यक्रम पर प्रकाश डाला कि किस तरह युवाओं के अंदर वैज्ञानिक सोच पैदा करना चाहते है।
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा स्थापित नए कीर्तिमान से बच्चों को अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। रजनीश शुक्ला, पालक शिक्षक संघ के सदस्य प्रवेश पांडेय आए हुए सम्मानित अतिथियों द्वारा प्राचार्य डॉ डी के त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चल रहे विद्यालय की सराहना की गई।
कार्यक्रम में जिले के गणमान्य व्यक्ति, सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य सुबोध कुमार तिवारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मनाया गया गणेश उत्सव
जेएनवी चुरहट में बुधवार को गणेश चतुर्थी का आयोजन धूमधाम से किया गया। प्राचार्य द्वारा गणेश जी का विधिवत पूजन माइग्रेशन के छात्र-छात्राओं के साथ किया गया। भजन व संगीत गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ पूरा विद्यालय भक्तिमय में हो गया। कार्यक्रम का संचालन सुलभा सतीश रहाटे (टीजीटी मराठी) रिचा द्वारा किया गया। साथ ही समस्त स्टाफ का सकारात्मक सहयोग रहा।