Sidhi News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7.60 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब की गई नष्ट

कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में हुई कार्रवाई, 507 प्रकरणों का माल हुआ जमींदोज

 | 
Sidhi

सीधी। जिला प्रशासन द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग सीधी द्वारा विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों में जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध मदिरा का विधिवत नष्टीकरण किया गया। नष्ट की गई शराब की कुल बाजार कीमत साढ़े सात लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।


अधिकारियों की निगरानी में हुआ नष्टीकरण

Sidhi

कलेक्टर द्वारा अनुमोदित 'मुद्देमाल नष्टीकरण समिति; की प्रत्यक्ष उपस्थिति में यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: राकेश शुक्ला (अनुविभागीय अधिकारी, गोपद बनास), प्रिया पाठक (डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सीधी), मीनाक्षी जायसवाल (नजूल तहसीलदार, सीधी), एकता शुक्ला (नायब तहसीलदार, गोपद बनास), भूपेश वैस (पुलिस उपनिरीक्षक, यातायात), प्रीति वर्मा (पुलिस उपनिरीक्षक) इनके साथ ही आबकारी विभाग की विशेष टीम ने पूरी कार्रवाई का दस्तावेजीकरण और पर्यवेक्षण किया।


507 प्रकरणों की शराब पर चला रोड रोलर

Sidhi

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लंबे समय से विभिन्न थानों और आबकारी चौकियों द्वारा जब्त की गई शराब को नष्ट करने का निर्णय लिया गया था। कुल 507 प्रकरणों से संबंधित सामग्री को नष्ट किया गया, जिसका विवरण निम्नानुसार है:

  • हाथ भट्टी कच्ची शराब: 1416 बल्क लीटर,
  • देशी मदिरा (प्लेन): 504.72 बल्क लीटरश्
  • विदेशी मदिरा (स्प्रिट): 350.28 बल्क लीटर,
  • बीयर: 168.55 बल्क लीटर।


7.60 लाख रुपये आंकी गई कीमत

Sidhi

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नष्ट की गई इस अवैध मदिरा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7,60,000 रुपये (सात लाख साठ हजार) आंकी गई है। 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया है।

Sidhi

अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।