Sidhi News: सीधी के पनवार चौहन टोला में हुआ विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर

कार्यक्रम में सुरक्षा संबंधी प्रावधानों पर डाला गया प्रकाश

 | 
Sidhi News

सीधी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में सरिता चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी द्वारा 23 मई को ग्राम पंचायत पनवार चौहनन टोला जिला सीधी में विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में सरिता चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी द्वारा उपस्थित वृद्धजनों एवं महिलाओं हेतु वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम 2007, गृह हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 तथा भारतीय दंड सहित के तहत सुरक्षा संबंधी प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में यह भी समझाया गया कि कैसे व्यक्ति कोर्ट के माध्यम से अपने भरण-पोषण का दावा कर सकता है और किसी प्रकार के उत्पीड़न या खतरे की स्थिति में किस प्रकार की सुरक्षा प्राप्त कर सकता है। 

गरिमापूर्ण जीवन हर नागरिक का अधिकार 
श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह मौलिक अधिकार है कि वह सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन जिए। जब व्यक्ति स्वयं सक्षम न हो तो वहां समाज एवं राज्य का दायित्व है कि उसे भरण-पोषण एवं सुरक्षा प्रदान की जाए। न्यायपालिका इस दिशा में जन-जागरुकता को एक महत्वपूर्ण कदम मानती है। उपस्थित ग्रामीण वासियों को नालसा द्वारा आयोजित योजनाओं के पम्पलेटों का वितरण किया गया है। 

ये रह उपस्थित
उक्त शिविर में सरिता चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, ग्राम पंचायत पनवार चौहनन टोला के पदाधिकारीगण एवं पूर्व सरपंच वीरेन्द्र सिंह चौहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण एवं ग्रामीण जन उपस्थिति रहें।