Sidhi News: सीधी में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, विनिष्टिकरण की कार्यवाही की गई

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में की गई कार्यवाही

 | 
Sidhi

सीधी। सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने जानकारी देकर बताया है कि बुधवार 11 जून को कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी अंशुमन राज के मार्गदर्शन में मत्स्य विभाग की टीम द्वारा कुचवाही बाजार में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली विक्रय करते पाए जाने पर मत्स्य विक्रेता सोनू ढाबा के संचालक सोनू भुजवा से लगभग 12 किलोग्राम प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त कर विनिष्टीकरण की कार्यवाही शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गोरियरा सीधी में की गयी।

मत्स्य विक्रेता को सख्त हिदायत दी गयी कि थाई मांगुर मछली का पालन एवं विक्रय प्रतिबंधित है तथा भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। टीम में सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला सीधी दीपक शुक्ला के साथ मयंक मिश्र, दीपनारायण तिवारी तथा श्यामलाल केवट मत्स्य जमादार शामिल रहे।