Singrauli News: सिंगरौली कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज का किया भ्रमण, छात्रों से किया संवाद

आप सभी विद्यार्थी चिकित्सा क्षेत्र की नीव हैं: गौरव बैनल

 | 
Singrauli

सिंगरौली। जिले के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का भ्रमण कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा किया जाकर मेडिकल कालेज के छात्रों से संवाद किया। कलेक्टर ने छात्रो का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सभी चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण नीव है उन्होने कहा कि नीव अगर सही रहेगी तभी भविष्य में विकास संभव है इसलिए आप सब पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें।


मेडिकल कालेज में जो भी कमिया हैं, उन्हें शीघ्र ही दूर कराया जाएगा। साथ ही मेडिकल कालेज से संबंधित अन्य विकास कार्यो को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा। कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि चिकित्सा महाविद्यालय तक पहुंच मार्ग सहित पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करें।


कॉलेज व्यवस्थाओं पर की चर्चा 
कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डीन सहित कॉलेज के प्राध्यापकों से परिचय प्राप्त किया। कॉलेज की व्यवस्थाओं तथा महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। कालेज में निर्मित किए गएं कक्षो का अवलोकन किया एवं निर्देश दिया गया कि कालेज व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु जिन भी सामग्रियों की आवश्यकता है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपलंब्ध कराया जाएं। लैब, कैटीन एवं छात्रावास मेस में सभी व्यवस्था उपलब्ध रहे, ताकि अध्यायनरत छात्रो को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।


 उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज परिसर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं लायब्रेरी की व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने महाविद्यालय के डीन को निर्देश दिए कि कालेज सहित छात्रावासो में साफ सफाई व्यवस्था हेतु कर्मचारी तैनात करें। साथ ही गर्ल छात्रावास में महिला सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।


नास्ता-भोजन का अवलोकन किया
कलेक्टर ने छात्रों के मेस का निरीक्षण कर छात्रों के दिए जाने वाले नास्ता-भोजन की सामग्रियों का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि छात्रों को उनकी डाईट प्लान के अनुसार समय पर पौष्टिक भोजन एवं नास्ता उपलब्ध कराएं। 


कलेक्टर ने कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 605 बेड क्षमता वाले चिकित्सालय निर्माण कार्य का अवलोकन किया। तथा संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। 


100 एमबीबीएस सीटों के साथ शुरू हुआ कॉलेज
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया कि इस वर्ष मेडिकल कालेज 100 एमबीबीएस सीटों के साथ प्रारंभ किया गया है। उन्होंने यह बताया कि छात्रो की ऑफ लाईन क्लास का आज दूसरा दिन है।


ये रहे शामिल
भ्रमण के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के डीन, डॉ. आरडी दत्त, डॉ. राजवीर सिंह चौरसिया, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अरुणवा काली, डॉ. प्रशांत निगम सहित चिकित्सा महाविद्यालय के स्टाफ शामिल रहे।