Singrauli News: सिंगरौली कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने की कृषि आदानों की समीक्षा

किसानों को उन्नत तकनीकों को अपनाने हेतु करें जागरुक: चन्द्रशेखर शुक्ला

 | 
Singrauli

सिगरौली। कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने कलेक्ट्रेट  सभागार में आयोजित बैठक में  कृषि आदानों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। खेती के बेहतर होने से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। खेती को आधुनिक बनाने के लिए उन्नत तकनीक किसानों तक पहुंचाएं।

खेती के साथ-साथ किसानों को पशुपालन, मुर्गीपालन और मछलीपालन से जोड़कर उन्हें आर्थिक विकास का अवसर दें। इसके लिए फसलवार वर्ष भर की कार्ययोजना तैयार करें। विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों से मिले सुझावों को भी कार्ययोजना में शामिल करें। समन्वित प्रयासों से ही खेती बेहतर होगी।


उन्नत बीज किसानों तक पहुंचाएं
कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा फसल विविधीकरण पर लगातार जोर दिया जा रहा है। किसानों को आगामी फसल में धान के साथ-साथ दलहन और तिलहनी फसलों की पैदावार करने के लिए प्रेरित करें। इनके रकबे में वृद्धि करने के लिए आवश्यक उपाय करें दलहन तथा तिलहन फसलों के उन्नत बीज किसानों तक पहुंचाएं। किसानो को उद्यानिकी फसलों की पैदावार करने के लिए प्रेरित करे। 


किसानों को जोड़ें उद्यानिकी फसलों से 
उन्होंने कहा कि जिले के कई किसान सब्जी और फलों की अच्छी खेती कर रहे हैं अच्छा लाभ प्राप्त कर रहे है अन्य किसानों को भी उद्यानिकी फसलों से जोड़ें। कलेक्टर कृषि आदान तथा कृषि संबद्ध विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। 


लगातार रखें निगरानी
उन्होंने निर्देश दिए कि किसानो को खाद की कमी न होने पाए इसकी लगातार मानीटरिंग किया जाए साथ किसानो को डीएपी के स्थान पर एनपीके का उपयोग करने के लिए जागरुक किया जाए। संबंधित अधिकारी जिले में खाद बीज की उपलब्धता और वितरण पर भी लगातार निगरानी रखें।


ये निर्देश दिए गए
बैठक में कलेक्टर कृषि उपज मण्डी में बेहतर साफ-सफाइ कराने के साथ मण्डी की रैंकिंग में सुधार कराने के निर्देश दिए। साथ ही बीज निगम द्वारा बीजों के प्रमाणीकरण, एफपीओ द्वारा तैयार बीजों के प्रमाणीकरण एवं मोटे अनाजों की खेती के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। 


ये रहे उपस्थित
बैठक के दौरान उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, उप संचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।