Singrauli News: सिंगरौली में जागरुकता रथ को विधायक एवं कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
'कृषि संकल्प अभियान' किसानों को उद्यमी बनाने की बेहतरीन पहल: चन्द्रशेखर शुक्ला

सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप कृषकों से प्रत्यक्ष जुड़ाव तथा संवाद के माध्यम से देश के कृषि और किसान को सम्पन्न बनाने के लिए 29 मई से 12 जून तक विकशित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मछलीपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त सहभागिता से क्रियान्वयन किया जाएगा।
गांव की ओर रवाना किया रथ
विकसित कृषि सकल्प अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह तथा जिला पंचायत की उपाध्यक्ष अर्चन सिंह के द्वारा किसान रथ को हरी झण्डी दिखाकर गांव की ओर रवाना किया गया।
विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य कृषकों को नवविकसित फसल किस्मों एवं कृषि तकनीकों की जानकारी, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन, मृदा स्वास्थ्य पत्रक की अनुशंसाओं के आधार पर रसायनिक उर्वरकों के संतुलित तथा वैकल्पिक उपयोग के संबंध में जागरुक करना है। इसके साथ ही कृषकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कृषकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों का संकलन करते हुए अनुसंधान की कार्यनीति का निर्धारण करना है।
70 प्रतिशत आबादी कृषि जीविका पर निर्भर
इस अवसर पर सिंगरौली विधानभा के विधायक ने राम निवास शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत गांव में बसता है और सकल घरेलू उत्पाद में 16 प्रतिशत का योगदान देने के बावजूद भी 70 प्रतिशत आबादी कृषि आधारित जीविका पर निर्भर हैं।
हाईब्रिड बीजो और प्रकृतिक खाद को मिलेगा सहयोग
विधायक ने कहा कि किसानो को तकनीकी खेती एवं प्रकृतिक खेती की जानकारी को अभियान के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही इस अभियान के माध्यम से हाईब्रिड बीजो और प्रकृतिक खाद का निर्माण कर किसानों के उत्पादनों की बढ़ोत्तरी के लिए सहयोग दिया जाएगा।
कृषि संकल्प अभियान एक बेहतरीन पहल
वहीं कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान किसानों का उद्यमी बनाने का बेहतरीन पहल है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा जिले के सभी किसानों के पास पहुंचकर उन्हें फसल विविधिकरण के बारे में अवगत कराया जाए।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान जेडीए केएस नेताम, उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय, उप संचालक उद्यानिकी एचएल निमोरिया, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक डॉ. जय सिंह, समाजसेवी विनोद चौबे, बिरेन्द्र पाठक सहित किसान भाई उपस्थित रहे।