Satna News: सतना के प्रिज़्म जॉनसन में मनाया गया मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा दिवस
भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए मृतकों को दी गई श्रद्धांजली
सतना। प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड परिसर में मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्यां में फैक्ट्री के कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी कर्मचारियों, अधिकारियों ने आज के ही दिन भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए मृतकों को श्रद्धांजली अर्पित की तथा दो मिनट का मौन धारण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा ध्वाजारोहण मुख्य अतिथि मनीष कुमार सिंह (प्रेसीडेन्ट एण्ड प्लांट हेड), और डॉं मनीष कुमार सिन्हा (हेड एच आर एम एण्ड कारपोरेट अफेयर्स और कारपोरेट एच आर) की उपस्थिति में किया गया।

साथ ही सुरक्षा शपथ वाचन कर सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियो एवं कामगार भाइयो को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात, भारतीय विद्या भवन प्रिज़्म स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
''सुरक्षित कार्य निर्देश, और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण'' - उक्त विचार मनीष कुमार सिंह (प्रेसीडेन्ट एण्ड प्लांट हेड) ने प्रकट करते हुए कहा कि साधारणतया जल्दबाजी, ओवर-कॉफिडेन्स एवं अज्ञानता के कारण दुर्घटनाएं घटित होती हैं।

हम अपनी सुरक्षा के साथ-साथ हम अपनो की सुरक्षा का ध्यान रखें, ताकि हमारे साथी एवं सहयोगी सुरक्षित रहेंगे तो हमारा कारखाना भी सुरक्षित रहेगा। साथ ही कहा कि समाज के हर वर्ग का अधिकार है सुरक्षित रह कर काम करना हमारा परम कर्तव्य है। इसके लिए उन्होंने सभी कर्मचारियों को हमेशा सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाकर कार्य करने के लिए सलाह दी।
डॉं मनीष कुमार सिन्हा (हेड एच आर एम एण्ड कारपोरेट अफेयर्स और कारपोरेट एचआर) ने कहा कि आज हम मध्यप्रदेश सुरक्षा दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमें यह स्मरण कराता है कि सुरक्षा कोई विकल्प नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और कार्यसंस्कृति का अनिवार्य हिस्सा है। हम सुरक्षित हैं तो हमारा परिवार सुरक्षित है। कार्य पर जब भी जाएं सुरक्षा मानकों का पालन करें।

राज्य सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सुरक्षा प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया था जिसमें कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों के अलावा स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान ''मोबाइल ने ले ली जान'' पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान फायर मॉकड्रिल का सफल प्रदर्शन फायर और सिक्योरिटी विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार, डी.जी.एम. (सेफ्टी-इन्चार्ज) के द्वारा किया गया, तथा आभार प्रकट करते हुए सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, दुर्घटना रहित एवं सुखी जीवन के लिए कामना की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपरोक्त आशय की जानकारी प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड के डीजीएम सीएसआर एंड पीआर देवेन्द्र मिश्रा ने दी।