Shahdol News: शहडोल के गोहपारू जनपद पंचायत में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का किया गया आयोजन
समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन में हो रहा बदलाव: मनीषा सिंह

राष्ट्र को समृद्ध एवं विकासशील बनाने एकजुटता के साथ करने होंगे प्रयास: जयसिंह मरावी;
टीमवर्क करने से कोई भी कार्य असंभव नहीं: डॉ. केदार सिंह
शहडोल। विकासखण्ड गोहपारू के शासकीय आईटीआई परिसर में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया। सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का शुभारंभ विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, जैतपुर जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह को सम्बोंधित करते हुए कहा कि विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज समाज के हर वर्ग के लोगो के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो रहा है।
मिलकर सहयोग प्रदान करें
विधायक ने कहा कि आज महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, खुद का व्यवयास स्थापित कर दूसरो को रोजगार के अवसर प्रदान करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं योजनाओं का लाभ लेते हुए और अधिक सशक्त हुई हैं। हर क्षेत्र के विकास में हम सब मिलकर सहयोग प्रदान करें।
एकजुटता के साथ प्रयास की आवश्यकता
विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी ने सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह को सम्बोंधित करते हुए कहा कि राष्ट्र को समृद्ध एवं विकसित भारत बनाने के लिए एकजुटता के साथ प्रयास की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि सम्पूर्णता अभियान के तहत शहडोल जिले के ब्लाक गोहपारू को चिन्हित किया गया है। इस अभियान से गोहपारू ब्लाक को और अधिक समृद्ध बनाने का कार्य किया जा रहा है।
उपलब्धि के लिए मिला सिल्वर मेडल
सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह को सम्बोंधित करते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान के तहत शहडोल जिले के ब्लाक गोहपारू को चिन्हित किया गया है।
इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग को शामिल गया हैं। जिसमें सभी विभागों ने सम्पूर्णता अभियान के तहत शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिले को इस उपलब्धि के लिए सिल्वर मेडल प्रदान किया गया है।
अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में विधायक मनीषा सिंह, जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियो द्वारा सम्पूर्णता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियो को सम्मानित किया गया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष फूलवती सिंह, जनपद अध्यक्ष मालती सिंह, उपाध्यक्ष हर्ष नारायण सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौम्या आनंद, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, काजोल सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य अधिकारी, समाजसेवी व बड़ी संख्या में हितग्राही एवं आमजन तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डीपीसी अमरनाथ सिंह ने किया।