Shahdol News: शहडोल में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में जनमानस निभाए महती भूमिका- का दिया संदेश

 | 
Shahdol

शहडोल। हर घर पेड़ लगाओ, प्रकृति से प्रेम जताओं। पर्यावरण का महत्व जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, हमें पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मिलकर कार्य करना होगा। यदि पयार्वरण स्वच्छ और संतुलित होता है तो जीवन भी सुखद और सुरक्षित रहता है।

पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। पौधरोपण करने से न केवल हरियाली बढती है, बल्कि मिटटी का कटाव रुकता है, जीव-जंतुओ का आवास सुरक्षित होता है और वर्षा भी संतुलित होती है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रकृति की गोद भरने के लिए 'एक पेड़ मॉ के नाम' अभियान 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान में जन मानस बढ़ चढकर सहभागी बने और प्रकृति की गोद भरने में अपनी महती भूमिका निभाएं।

यह विचार विधायक ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र शरद जुगलाल कोल ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत ब्यौहारी जनपद पंचायत प्रागंण पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनपद पंचायत ब्यौहारी कार्यालय के परिसर में विधायक शरद कोल, अध्यक्ष जनपद पंचायत आकांक्षी प्रीतू सिंह, समाजसेवी अमिता चपरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी विजय सिंह सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।