Shahdol News: शहडोल में सेवा पखवाड़ा अभियान का विधायक ने जिला चिकित्सालय परिसर से किया शुभारंभ
जब सेहतमंद होगी नारी, तभी सम्पूर्ण होगी विकसित भारत की तैयारी: मनीषा सिंह

समर्थ बेटी तय करती है समाज एवं राष्ट्र की दिशा: अमिता चपरा
शहडोल। देश के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी द्वारा धार जिले के पीएम मित्र पार्क से राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण जिले में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में देखा एवं सुना गया। जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनीषा सिंह ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय परिसर शहडोल में किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, प्रकाश जगवानी, उर्मिला कटारे, संतोष लोहानी, भूपेन्द्र मिश्रा, सुशील रजक, श्रीकृष्ण गुप्ता, सूनील मिश्रा, सौरभ गोले, योगेश वर्मा, रविन्द्र वर्मा, गोपाल शर्मा, सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा मीडिया कर्मी, चिकित्सक, शासकीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनीषा सिंह नें कहा कि जब सेहत मंद होगी नारी, तभी सम्पूर्ण होगी विकसित भारत की तैयारी। जिला योजना समिति की सदस्य अमिता चपरा ने कहा कि समर्थ बेटी समाज एवं राष्ट्र की दिशा तय करती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा नें स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम को निभा गुप्ता एवं अमित मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालक जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने किया।