Shahdol News: शहडोल में विधायक एवं सीईओ जिपं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
दवाइयों के रख-रखाव एवं उपलब्धता के संबंध में प्राप्त की जानकारी
शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत पचगांव में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक मनीषा सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक एवं सीईओ जिला पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपने समक्ष गर्भवती माता से दूरभाष पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा स्वास्थ विभाग के मैदानी अमले को निर्देश दिए की गर्भवती माताओ को चिन्हित कर उनका निरंतर फॉलोअप किया जाए एवं आवश्यकतानुसार उनका स्वास्थ्य उपचार समय पर सुनिश्चित करें।
विधायक ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचगांव में गर्भवती माताओं की डिलेवरी करवाएं जिससे दूर के अस्पताल में न जाना पड़े। निरीक्षण के दौरान दवाइयां की रख-रखाव एवं उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शिवम प्रजापति ने एक बगिया मां के नाम हितग्राही सुनीता कुशवाहा से चर्चा की एवं किए गए पौधों के रोपण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सुनीता कुशवाहा ने बताया कि 'एक बगिया मां के नाम' योजना के अंतर्गत आधा एकड़ में 50 पेड़ आम और अमरूद के लगे हुए है उनकी देखभाल हेतु चारों तरफ से कटीले तार से फेंसिंग कर दिया गया है।
इसी प्रकार सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति ने पंचायत में खनिज मद से बनाए गए तालाब का भी अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमृता गर्ग, सीईओ जनपद पंचायत सोहागपुर ममता मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।