Shahdol News: शहडोल में जनजातीय समुदाय के लोगों को सशक्त बनाने चलाया गया ग्राम उत्कर्ष अभियान

आज के युग में वही राजा है जो शिक्षित है: प्रकाश उइके

 | 
Shahdol

शहडोल। अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के वरिष्ठ परामर्शदाता सह एपीएस प्रकाश कुमार उईके ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम गजनी एवं जगड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जनजाति समुदाय के लोगों से संवाद किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के वरिष्ठ परामर्शदाता सह एपीएस प्रकाश कुमार उईके ने कहा कि जनजाति समुदाय के लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान देश भर के चिन्हित ग्राम पंचायतों में चलाया गया। इसका उद्देश्य अति विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सशक्त बनाना हैँ। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग ज्ञान, तकनीक और सूचना का युग है।


 ऐसे समय में शिक्षा ही सबसे बड़ी शक्ति है। आज का सच्चा राजा वही है, जो शिक्षित है और अपने ज्ञान से समाज को दिशा देने की क्षमता रखता है। अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहें और अपना जीवन सकारात्मक दिशा की ओर मोड़ें। उन्होंने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत किए गए कार्यों जैसे आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल एनीमिया जांच, पीएम आवास के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा लोगों की समस्याएं सुनी। 


सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा ने बताया कि पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 102424 आधार कार्ड, 8129 जन धन बैंक खाता, 70602 आयुष्मान कार्ड,102424 जाति प्रमाण पत्र, 30962 राशन कार्ड  एवं 10011 किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने बताया कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान 15 जून से 15 जुलाई 2025 तक चलाया गया। 


शहडोल जिले के चिन्हित 402 ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों के माध्यम से ग्रामों में निवासरत पीवीटीजी एवं जनजातीय हितग्राहियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, सिकल सेल एनीमिया की जांच, पीएम किसान, जनधन खाते, बीमा सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा (बृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजना (मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा लोन), महिला एवं बाल विकास एवं अन्य का लाभ दिया गया और योजनाओं से सम्बंधित हितग्राहियों से आवेदन लेकर यथा संभव निराकरण किया गया।


अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के वरिष्ठ परामर्शदाता सह एपीएस प्रकाश कुमार उईके ने कहा की ग्राम गजनी में कक्षा आठवीं तक के लिए विद्यालय का उन्नयन एवं स्थानीय शराब दुकान को बंद कराने एवं ग्राम जगड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने एवं खेल मैदान हेतु प्रस्ताव बनवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष मालती सिंह, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिंहा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शिवानी जैन, खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र तिवारी सहित  संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


एपीएस ने किया पौधारोपण 

Shahdol

'एक पेड़ मॉ के नाम' अभियान के तहत जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम गजनी में अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के वरिष्ठ परामर्शदाता सह एपीएस प्रकाश कुमार उईके ने धरती माता का श्रृंगार करने के लिए पौध का रोपण कर उसे जीवित रखने का संकल्प लिया।


जयसिंह नगर में किया संवाद

Shahdol

अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के वरिष्ठ परामर्शदाता सह एपीएस प्रकाश कुमार उईके ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के शासकीय जनजातीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद किया।


 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के वरिष्ठ परामर्शदाता सह एपीएस प्रकाश कुमार उईके ने कहा कि जनजाति समुदाय के लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।


 उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय के लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान देश भर के चिन्हित ग्राम पंचायतों में चलाया गया। इसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सशक्त बनाना हैं। 


उन्होंने कहा कि जागरूकता तभी आएगी जब युवा पीढ़ी शिक्षित होगी, आज के युग में शिक्षा अत्यंत आवश्यक है अभिभावक अपने बच्चों को अनिवार्यत: विद्यालय भेजें और उसे शिक्षा दें। जो शिक्षित है और अपने ज्ञान से समाज को दिशा देने की क्षमता रखता है। अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें। 


सह एपीएस ने कहा कि नशे के दुष्यपरिणामो के प्रति स्वयं जागरूक रहे और दूसरों को भी जागरूक करे, बच्चे नशे की लत में ना आए अभिभावक इसका ध्यान रखें। उन्होंने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत किए गए कार्यों जैसे आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल एनीमिया जांच, पीएम आवास के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा लोगों की समस्याएं सुनी।


कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष मालती सिंह,जिला पंचायत सदस्य राजेश बैगा, खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र तिवारी सहित  संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग मौजूद रहें।