Shahdol News: शहडोल में संभागीय उपायुक्त बोले- खेल शिक्षक खेल कौशल का विकास कर गतिविधियां करें संचालित
अनुशासन, समन्वय, नेतृत्व क्षमता विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका: जेपी यादव

शहडोल। संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य विभाग जे.पी. यादव की उपस्थिति में शहडोल संभाग के समस्त विभागीय खेल शिक्षकों एवं खेल गतिविधि संचालित करने वाले शिक्षकों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक कन्या शिक्षा परिसर सोहागपुर (कंचनपुर) में आयोजित की गई।
संभागीय उपायुक्त यादव ने खेल शिक्षकों से कहा कि खेल अनुशासन, समन्वय, भाईचारा, संघर्ष, धैर्य, एक-दूसरों के प्रति सम्मान, मेहनत करना, प्रतियोगिता की भावना, नेतृत्व क्षमता का विकास, आत्मविश्वास, सतर्कता जैसे गुणों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं।
उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने खेल षिक्षको को निर्देष दिए कि खेल षिक्षक खेल कौषल का विकास कर खेल गतिविधियां संचालित करें। सभी खेल शिक्षकों को दैनिक डायरी लिखना होगा, जिसमें प्रतिदिन संचालित की गई खेल गतिविधि की जानकारी तथा भाग लेने वाले विद्यार्थी की संख्यात्मक जानकारी रखना होगा।