Shahdol News: शहडोल में उप मुख्यमंत्री ने वंसुधरा को हरा-भरा बनाने किया पौधरोपण
जन अभियान परिषद, शासन प्रशासन का मजबूत स्तंभ: उप मुख्यमंत्री

शहडोल। जन अभियान परिषद का गठन वर्ष 2008 में किया गया था। जन अभियान परिषद शासन प्रषासन का मजबूत स्तंभ है। जन अभियान परिषद के सदस्यों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के क्रियान्वयन में महती भूमिका निभाता है।
उक्त विचार उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर एक दिन में 51 हजार पौधो का रोपण करना यह सराहनीय कार्य है।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधे का रोपण किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने पर जन अभियान परिषद के संजनी तिवारी, प्रेमवती कोल, साक्षी पाण्डेय, प्रगति सिंह सहित अन्य सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वंसुधरा को हरा भरा बनाने के उददेश्य से एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत विधायक मनीषा सिंह, जयसिंह मरावी, शरद कोल, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीरामजी श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों, जन अभियान परिषद के सदस्यो व समाजसेवियों ने पौधो का रोपण किया। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय व ब्लॉक समन्वयक प्रिया सिंह बघेल ने किया।