Shahdol News: शहडोल में उप मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के मनाया गया आजादी का 79वां पर्व स्वतंत्रता दिवस

शहडोल। 79वां स्वाधीनता दिवस जिले में पारम्पारिक हर्षोंल्लास, उमंग और उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड की सलामी ली। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने परेड का निरीक्षण कर परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव भी साथ रहे।
समारोह में उप मुख्यमंत्री ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंग के गुब्बारों को आकाश में मुक्त किया। समारोह में सुरक्षाबलों की टुकडियों ने हर्ष फायर कर राष्ट्रपति का जयघोष किया।
समारोह में डीएसपी ऋषभ घारी परेड कमांडर, 2 आईसी परेड सूबेदार बृजलाल रोकडे, परेड-1 वासुदेव सिंह, जिला पुलिस बल शहडोल का नेतृत्व, उप निरीक्षक गंगा सिंह मार्कों, जिला पुलिस महिला बल परेड का नेतृत्व सूबेदार प्रिंयका शर्मा, होमगार्ड से प्लाटून कमांडर कोमल सिंह, वन विभाग की परेड से वनपाल महेंद्र सिंह परस्ते, एनसीसी सीनियर में गौरव मिश्रा, एनसीसी बालिका खुशी केवट जूनियर स्काउड, एनसीसी जूनियर शुभम शर्मा, स्काउट-1 ऋषभ वर्मा, स्काउट-2 शिवानी यादव, शौर्य दल से शाहीन खान, बैंडदल से प्रधान आरक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिवारजनों, लोकतंत्र के सेनानियों को शाल एवं श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का लाईव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
स्वाधीनता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शहडोल जिले के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आनंद और उमंग के इस अवसर पर अभी हमने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन सुना।
प्रदेश की प्रगति और जन-कल्याण पर मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और ओजस्वी वक्तव्य ने निश्चित ही हम सबमें उल्लास का संचार कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन को लेकर मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश का जो रोडमैप बनाया है, उससे निश्चित ही प्रदेश प्रगति का नया अध्याय लिखेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देष आर्थिक महाषक्ति बनने की राह पर है। अब हम दुनिया की तीसरी अर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं। आत्मनिर्भर और विकसित भारत का रास्ता स्वदेशी के प्रति समर्पण से होकर प्रात्प करें। मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में देश को महाशक्ति बनाने में मध्यप्रदेष का महत्वपूर्ण योगदान है।
दश में अधोसंरचना के क्षेत्र में बिजली, पानी सड़क, सिंचाई विस्तार तथा गरीबों को आवास उपलब्ध कराने में मध्यप्रदेष अग्रणी है। मध्यप्रदेश में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए गए हैं। प्रदेश की प्रगति के निर्णयों को नागरिकों का व्यापक समर्थन मिला है और हम विकास की दिषा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
समारोह में विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता, आईजी शहडोल जोन अनुराग शर्मा, डीआईजी सविता सुहाने, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, डीएफओ श्रद्धा पेन्द्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, जिला योजना समिति की सदस्य अमिता चपरा, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम अरविंद शाह, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय एवं अरुणिमा सिंह ने किया।