Rewa News: रीवा के रेलवे स्टेशन में अज्ञात लाश टुकड़ों में मिली, ट्रेन से कटा
जीआरपी पुलिस स्पॉट में पहुंची, लाश की पहचान के प्रयास
रीवा। रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिली है जो कई टुकड़ों में थी। बीती शााम कर्मचारियों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। युवक की शिनाख्तगी नहीं हो पाई है। उसके पास ट्रेन की यात्रा की टिकट मिली है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवा दिया है। उसकी शिना तगी के प्रयास पुलिस कर रही है।
बताया गया है कि रेलवे ट्रैक में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। लाश सतना रीवा के बीच कैमा रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक में पड़ी थी। बीती शाम कुछ कर्मचारियों ने उसकी लाश को देखा और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। रात होने की वजह से पंचनामा नहीं हो पाया।
आज सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही की। युवक की उम्र 30 साल के आसपास थी और वह पूरे कपड़े पहने था। शायद वह ट्रेन में फंस गया है जिसकी वजह से उसकी लाश तीन टुकड़ों में बंट गई थी।
बताया गया है कि पुलिस ने लाश की तलाशी ली लेकिन उसके कोई दस्तावेज पहचान हेतु नहीं मिला है। उसके पास ट्रेन में सफर की टिकट थी जो दुर्ग से उसलापुर छत्तीसगढ़ की थी। युवक कैसा-कैसा पहुंचा इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस ने यह संभावना व्यक्त की है कि शायद वह किसी ट्रेन में सफर के दौरान गिर गया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवा दिया। थाना प्रभारी आरएस ठक्कर ने बताया कि एक अज्ञात युवक की लाश रेलवे ट्रैक में मिली है जिसकी पहचान के प्रयास चल रहे है। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है।