Rewa News: रीवा कमिश्नर ने समन्वित खेती करने वाले किसानों के प्रयासों का लिया जायजा

खेती के साथ पशुपालन, उद्यानिकी और मछलीपालन से ही बढ़ेगी किसानों की आय: बीएस जामोद

 | 
Rewa News

रीवा। जिले के कई किसान आधुनिक तरीके से समन्वित खेती के सफल प्रयोग कर रहे हैं। सीमित क्षेत्र में खेती, पशुपालन, मुर्गीपालन, बकरी पालन और मछलीपालन की इकाईयाँ स्थापित करके समन्वित खेती के सपने को साकार कर रहे हैं। 
 

नवाचारों की जानकारी ली
रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने कई गांवों का भ्रमण करके किसानों द्वारा समन्वित खेती के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। कमिश्नर ने ग्राम अमवा, बहुरीबांध तथा कंजी में खेतों जाकर किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली।
 

प्राकृतिक खेती सभी के लिए लाभदायक 
कमिश्नर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी खेती को बेहतर करें। खेती के साथ-साथ पशुपालन, उद्यानिकी और मछली पालन से ही किसानों की आय बढ़ेगी। जैविक खेती, प्राकृतिक खेती और मोटे अनाजों की खेती सभी के लिए लाभदायक है। 
 

ये रहे उपस्थित
किसानों ने समन्वित खेती के जो प्रयोग किए हैं उसकी सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी। भ्रमण के समय संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्रा, उप संचालक कृषि यूपी बागरी, सहायक संचालक कृषि प्रीति द्विवेदी, उप संचालक मछली पालन डॉ अंजना सिंह तथा अन्य मैदानी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।