Rewa News: मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में बर्ड एवरी बन कर तैयार, जुलाई में हो सकता है शुभारंभ

रेप्टाइल बाड़े का काम भी फिनिशिंग की ओर, तेजी से होगा रहा सफारी का विस्तार 

 | 
safari

 रीवा। आचार संहिता खत्म होने के बाद पर्यटकों को चिड़ियाघर में रंग बिरंगी चिड़िया देखने को मिलेंगी। यहां बर्ड एवरी तैयार की जा रही है। काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होने की कगार पर पहुंच गया है। इसके जुलाई महीने में शुभारंभ की योजना है। ज्ञात हो कि मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर में करीब 40 बाड़े बनाए जाने हैं।  इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 100 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। अभी कई बाड़े निर्माणाधीन है। कई बाड़े पूरी होने की कगार पर है। इनमें से एक बाड़ा पक्षियों के लिए भी तैयार किया जा रहा है। इस बाड़े में रंग बिरंगी पक्षियों को रखा जाएगा। बर्ड एवरी बनाया जा रहा है।

रंग-बिरंगी चिड़िया मोहेंगी पर्यटकों का मन
मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर में बन रहे दो बाड़ों में से एक बर्ड एवरी का रहेगा। यहां पर बाहर से पक्षियों को लाकर रखा जाएगा। रंग बिरंगी चिड़ियां पर्यटकों का मन मोहेंगी। इसका काम तेजी से चल रहा है। करीब काम खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। जुलाई महीने में इसके शुभारंभ की योजना है। बर्ड एवरी तैयार होने के बाद यहां पर बाहर से लाकर रंग बिरंगी चिड़ियों का रखा जाएगा। यह पक्षी पर्यटकों को खूब पसंद आएंगी। बच्चों को यह ज्यादा ही आकर्षित करेंगी।

रेप्टाइल्स बाड़ा भी तैयार किया जा रहा
मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर में एक रेप्टाइल्स बाड़ा भी तैयार किया जा रहा है। सांप की तरह तरी प्रजातियों को सथा जाएगा। ऐसे सांप भी यहां रखे जाएंगे तो आम तौर पर देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा जपीले सांपों को भी यहां रखा जाएगा। यह पर्यटकों की सांप के प्रति जानकारियों को भी बढ़ाएंगे।

करीब 40 बाड़े बनने हैं
मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर का निर्माण करीब 100 करोड़ से लागत से किया जाएगा। स्टेप बाय स्टेप बजट मिलने के साथ ही बाड़ों का निर्माण आगे बढ़ रहा है। अब तक करीब 30 बाड़े तैयार हो चुके हैं। कुछ बन भी रहे हैं। इसके अलावा कई बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।