Rewa News: रीवा में ऑटो में छूटा महिला का बैग, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किया बरामद

बैग पाकर खुश हुई महिला, बैग में था महिला का सामान

 | 
Rewa News

रीवा। महिला का एक बैग शनिवार को ऑटो में छूट गया। महिला बहुत देर तक आटो को ढूंढने के लिए परेशान रही। महिला ने थाने आकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके बैग केा बरामद कर लिया है। थाने में महिला को बैग वापस सौंप दिया गया। 

बताया गया है कि एक महिला का बैग आटो में छूट गया। रश्मी सिंह पिता अरुण सिंह साकिन जवा शनिवार को सुबह नागपुर से रीवा आई थी। बस स्टैण्ड में उतरने के बाद उनको ढेकहा जाना था जिसकी वजह से वे आटो में सवार हुई।

ढेकहा तिराहा में वे उतर गई लेकिन उनका बैग आटो में छूट गया और आटो वाला चला गया। बाद में उनको बैग छूटने का पता चला जिससे वे परेशान हो गई। वे आटो को ढूंढने में लग गई और बहुत देर तक उसको ढूंढने का प्रयास किया लेकिन आटो के बारे में कुछ भी पता नही चला।

बताया गया है कि परेशान होकर वे सीधे सिविल लाइन थाने आई और पुलिस को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस महिला को लेकर कंट्रोल रुम गई जहां सीसीटीवी कैमरे में आटो को चेक किया।

उसमें पुलिस को नम्बर मिल गया और उसके आधार पर आटो चालक का पता लगा लिया। महिला के बैग को ढूंढकर उनको वापस सौंप दिया गया। टीआई कमलेश साहू ने बताया कि एक महिला का बैग गुम गया था जिसको ढूंढा गया है। उसमें रखा उनका सारा सामान सुरक्षित है।