शिवाली चतुर्वेदी बनीं रीवा CSP, उदित मिश्रा को मिली त्योंथर SDOP की कमान

गुड मॉर्निंग डिजिटल। रीवा/ भोपाल। चुनावी साल के शुरू होते ही शिवराज सरकार ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उप पुलिस अधीक्षकों के बड़ी संख्या में तबादले किए हैं। शनिवार रात जारी सूची में 68 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया हैं। इस सूची के अनुसार रीवा को ३ डीएसपी मिले हैं। जबकि
 | 
शिवाली चतुर्वेदी बनीं रीवा CSP, उदित मिश्रा को मिली त्योंथर SDOP की कमान

गुड मॉर्निंग डिजिटल।
रीवा/ भोपाल। चुनावी साल के शुरू होते ही शिवराज सरकार ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उप पुलिस अधीक्षकों के बड़ी संख्या में तबादले किए हैं। शनिवार रात जारी सूची में 68 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया हैं। इस सूची के अनुसार रीवा को ३ डीएसपी मिले हैं। जबकि २ उप पुलिस अधीक्षकों को जिला पुलिस बल से तबादला कर दिया गया है।

जारी आदेश में शिवाली चतुर्वेदी सहायक सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल सागर को रीवा सीएसपी तो उदित मिश्रा को त्योंथर की कमान सौंपी गई है। वहीं एसडीओपी श्योपुर प्रतिभा शर्मा का ट्रांसफर कैंसिल कर पुन: उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा जिला रीवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि इसमरजीत सिंह को विसबल रीवा और सच्चिदानंद प्रसाद को रीवा से सीधी भेजा गया है। Shivali Chaturvedi became Rewa CSP, Udit Mishra got the command of Tyonthar SDOP.

चुनावी साल से पहले फेरबदल
थोकबंद तबादले चुनावी साल में बेहद अहम माने जा रहे हैं। बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 के हिसाब से डीएसपी रैंक के अधिकारियों को नए तरीके से पदस्थ किया जा रहा है। वहीं रिटायर होने की कगार में खड़े वरिष्ठ ्रउप पुलिस अधीक्षकों को मैदान की जगह आफिस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि साथ ही एक जगह पर तीन साल से पदस्थ अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।