Rewa News: रीवा के पंगत होटल में युवती के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
महिला थाने में दर्ज हुआ आपराध, आरोपी से पूछतांछ शुरू
रीवा। एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया है। आरोपी ने युवती का शारीरिक शोषण किया था और होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करता था। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण कायम कर लिया है।
बताया गया है कि एक युवती के साथ आरोपी ने बलात्कार किया है। युवती रीवा जिले की रहने वाली है जिसको आरोपी पियूष सेन निवासी करहिया ने अपने प्रेमजाल में फंसाया था। आरोपी ने उसकों शादी करने क प्रलोभन दिया था और आरोपी युवती के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह युवती को लेकर समान के पंगत होटल में जाता था और उसके साथ बलात्कार करता था। काफी समय से शारीरिक शोषण करने के बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। युवती सीधे थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बताया गया है कि पुलिस ने तुरंत आपरधिक प्रकरण कायम किया। घटनाकारित करने वाले आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया।
आरोपी से घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ पुलिस कर रही है। पुलिस समान के पंगत होटल में भी गई थी जहां पर आरोपी ने बलात्कार किया था। पूछताछ उपरांत उसको न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।
इनका कहना है -
युवती ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोपी के द्वारा बलात्कार करने की जानकारी दी है। युवती की रिपोर्ट पर प्रकरण कायम कर लिया गया है। घटना में शामिल आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। जांच उपरांत मामले में आगे कार्रवाई की जायेगी।
- कल्याणी पाल, महिला थाना प्रभारी