Rewa News: रीवा में महिला को झांसा देकर युवक ने किया बलात्कार, पुलिस ने दबोचा
बिछिया पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक प्रकरण, आरोपी को भेजा गया जेल

रीवा। शुक्रवार को गायब हुई एक महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। उसको एक आरोपी काम दिलाने के लिए ले गया था और बलात्कार करने के बाद छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर उसको पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।
बताया गया है कि एक महिला के साथ आरोपी ने बलात्कार किया है। महिला झाडू़ बनाकर बेंचने का काम करती थी। आरोपी ने उसको ज्यादा पैसा कमाने का झांसा दिया और उसको काम दिलाने की बात बोलकर अपने साथ ले गया। महिला घर वालों को बिना बताए उसके साथ चली गई। आरोपी उसको जबलपुर के एक कमरे में रखे था जहंा उसके साथ कई बार बलात्कार किया। उसको काम नहीं दिलाया और बाद में रीवा लाकर छोड़ दिया। महिला ने घर जाकर पति को पूरी बात बताई जो उसे लेकर थाने आया।
बताया गया है कि महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किया। घटनाकारित करने वाला आरेापी रविकांत विश्वकर्मा साकिन महाजन टोला थाना बिछिया अपने गांव चुरहट भाग गया था। उसका लोकेशन पुलिस ने पता लगाया और बाद में उसके गांव में रेड कार्रवाई करते हुए पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको जेल दाखिल कर दिया गया। थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि आरोपी उसे काम दिलाने के बहाने ले गया था जहां उसके साथ बलात्कार किया है।