Rewa News: रीवा के मंडी में श्रमिक भिड़े, चाकू से किया कातिलाना हमला

सिटी कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक प्रकरण, घटना को जांच में लिया

 | 
Rewa

रीवा। मंडी में आज श्रमिक आपस में भिड़ गए। ठेकेदार के रेट को लेकर एक श्रमिक ने दूसरे पर कातिलाना हमला बोल दिया जिसकी वजह से उसके सिर में घातक चोट आई थी। घटना के तुरंत बाद आरोपी भागने में कामयाब हो गया। जख्मी श्रमिक को थाने लाया गया जहां उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है।


बताया गया है कि श्रमिक मंडी मेंं मजदूरों के बीच मारपीट हुई है। कमलेश ठाकुर निवासी कटनी रीवा में रहकर मजदूरी का काम करता था। आज सुबह मंडी में एक व्यक्ति अपनी रेता चढ़ाने के लिए श्रमिक बुलाने आया था। दो श्रमिक उससे ठेके के रेट की चर्चा कर रहे थे। 


इस दौरान अंजनी ठाकुर उनसे रेट की बातचीत कर रहा था तभी दूसरे श्रमिक ने उस पर चाकू से कातिलाना हमला बोल दिया। उसके सिर में चाकू से वार किया जिसकी वजह से वह जख्मी  हो गया। सिर से खून निकलने लगा।


हल्ला-गुहार सुनकर दूसरे श्रमिक दौड़े जिस पर आरोपी भागने में कामयाब हो गया। बताया गया है कि जख्मी श्रमिक बाद में थाने आया और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है। उसको मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घटनाकारित करने वाला आरोपी कौन था इसका खुलासा नहीं हुआ है।


इनका कहना है-
श्रमिक मंडी में आज सुबह श्रमिकों के बीच विवाद हुआ था जिसमें एक ने दूसरे पर कातिलाना हमला बोल दिया। आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर उसकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है। जख्मी  श्रमिक को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
-राजीव पाठक, सीएसपी