Rewa News: रीवा के गांधी स्मृति अस्पताल में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, हैरत में चिकित्सक
वैढ़न से डिलेवरी के लिए लाई गई थी महिला, बच्चों की हालत सामान्य
रीवा। अस्पताल में एक अनोखा मामला सामने आया है। अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। यह देखकर अस्पताल के डाक्टर भी हैरत में पड़ गए। हालांकि यह स्थिति संभव है लेकिन कई हजार में एक महिला के साथ उत्पन्न होती है।
बताया गया है कि अस्पताल में महिला ने आज तीन नवजात बच्चों को जन्म दिया है। महिला को डिलेवरी के लिए घर वाले वैढ़न से रीवा गांधी स्मृति अस्पताल लेकर आए थे। यहां पर महिला की डिलेवरी हुई और महिला ने तीन नवजात बच्चों को जन्म दिया। यह देखकर अस्पताल के डाक्टर भी हैरत में पड़ गए। डाक्टरों ने तीनों बच्चों को संभाला और उनको तुरंत आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया है जिनका डाक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया है।
बताया गया है कि तीनों बच्चों की हालत गंभीर है। सबसे छोटे बच्चे का वजन काफी कम है जिससे उसकी हालत सबसे ज्यादा गंभीर है। चिकित्सक उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे है। तीन बच्चों का जन्म काफी विरले ही होता है।
जुड़वा बच्चों का जन्म सामान्य माना जाता है और उनकी जान बचाना भी आसान होता है लेकिन उससे ज्यादा संख्या बढ़ने पर बच्चों की जान बचाना मुश्किल हेा जाता है क्योंकि सबसे छोटे बच्चे को पोषण कम मिलता है जिससे उसकी हालत सबसे ज्यादा गंभीर रहती है।
बच्चों की जान बचाने का प्रयास कर रहे डॉक्टर
गांधी स्मृति चिकित्सालय के बच्चा वार्ड के डॉक्टर तीनों का उपचार कर जान बचाने का प्रयास कर रहे है। जो सबसे छोटा बच्चा है उसको भी नियमित दवाईयां दी जा रही है और उसको बचाने का डाक्टर भरसक प्रयास कर रहे है। अभी उसकी हालत सबसे ज्यादा गंभीर है। शुरू के दो लड़कों का वजन सामान्य है जिनकी हालत जल्द सुधरने की संभावना चिकित्सक जता रहे है।
इनका कहना है-
एक महिला बैढ़न से डिलवेरी के लिए आई थी जिसका अस्पताल में प्रसव हुआ है। महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है जिनका अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। सबसे छोटे बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर है और उसका वजन भी कम है। डाक्टर उसका समुचित इलाज कर जान बचाने का प्रयास कर रहे है।
-डॉ. नरेश बजाज, विभागाध्यक्ष बच्चा वार्ड