Rewa News: रीवा में करंट में फंसकर महिला की मौत, हाईटेंशन लाइन में फंसी
सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया

रीवा। दोपहर एक महिला अपने घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। महिला का पूरा शरीर आग से जल गया था जिसकी वजह से महिला को घर वाले आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया है।
बताया गया है कि एक महिला बिजली करंट में फंसकर अपनी जान गवां बैठी। भवानी नगर ढेकहा थाना सिविल लाइन में रहने वाली महिला प्राप्ति तिवारी पति संजीव तिवारी आज सुबह अपने घर की छत में गई थी। छत में एक बांस लगा था जिसको महिला निकालने का प्रयास कर रही थी। उसी समय बांस तार से टकरा गया जिससे महिला को करंट का जोरदार झटका लगा और वे झुलस गई। धमाके की आवाज सुनकर घर वाले पहुंचे तो महिला करंट में झुलसकर छत में पड़ी हुई थी।
बताया गया है कि आनन-फानन में वे महिला को उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों ने जांच उपरांत उनको मृत घोषित कर दिया। हाईटेंशन लाइन में काफी पावर का करंट प्रवाहित होता है और जो भी तार के तीन फिट की हद में आता है तो वह करंट में फंस जाता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।