Rewa News: रीवा में कुएं में गिरकर महिला की मौत, पति ने परिवार पर लगाया हत्या का आरोप

गढ़ थाना क्षेत्र से महिला को उपचार हेतु लाया गया अस्पताल, पुलिस ने घटना को जांच में लिया

 | 
REwa

रीवा। एक महिला बीती शाम कुए में गिर गई। घर वालों ने उसको बाहर निकाला और आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए लेकिन महिला की बीती रात मौत हो गई। पति ने परिवार के लोगों पर ही चरित्र संदेह में उसके साथ मारपीट कर कुएं में फेंकने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि कुएं में गिरने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। कुसुमकली साकेत पति राजनाथ साकेत 45 वर्ष निवासी पताई थाना गढ़ बीती शाम यह इस घटना का शिकार हुई थी। महिला शाम को रहस्यमय परिस्थितियों में कुएं में गिर गई।

घर वालों को महिला के कुएं में गिरने की जानकारी हुई तो उन्होंने महिला को तुरंत बाहर निकाला। महिला को काफी ज्यादा चोट आई थी जिस पर सीएससी से महिला को उपचार हेतु एसजीएमएच भेंज दिया। घर वाले महिला को रीवा लेकर आए लेकिन रात में उसकी मौत होक गई। 


बताया गया है कि महिला के पति ने अपने परिवार के लोगों पर ही मारपीट कर उसको कुएं में फेंककर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसने छोटेलाल साकेत सहित अन्य लोगों के द्वारा हत्याकारित करने की बात कही है।

पुलिस ने घर वालों के बयान लिए है और लाश का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया हे। मर्ग डायरी को जांच हेतु गढ़ थाने भेजा जा रहा है जिससे घटना की वास्तविकता सामने आ सके। पुलिस ने घटना को जांच में लिया है। 


चरित्र संदेह करते थे आरोपी
पति ने अपने बयान में बताया कि महिला के साथ चरित्र संदेह में मारपीट की थी। जिन लोगों ने मारपीट की है वे महिला के चरित्र पर संदेह करते थे और इसके लिए वे अक्सर महिला के विवाद भी करते थे। बीती शाम उन्होंने महिला पर चरित्र का लांछन लगाया। महिला ने  उनको मना किया तो आरोपियों ने मारपीट कर कुएं में डाल दिया। 


इनका कहना है-
एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हुई है। घर वाले महिला को एसजीएमएच लेकर गए थे जहां महिला की मौत की खबर मिली है। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। पति ने हत्या का संदेह व्यक्त किया है जिसकी जांच पड़ताल की जाएगी। जांच उपरांत आगे कार्रवाई की जाएगी।
-अवनीश पाण्डेय, टीआई गढ़