Rewa News: रीवा में साइबर फ्रॉड का शिकार हुई महिला, खाते में जमा करवा लिए रुपए
गोविन्दगढ़ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, आरोपियों की तलाश जारी

रीवा। एक महिला के साथ अज्ञात आरोपियों ने साइबर ठगी है। महिला को इनाम फंसने का झांसा दिया। उनसे खाते में रुपए जमा करवा लिए। महिला को ठगी का पता चला तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जाचं में लिया है।
बताया गया है कि एक महिला साइबर फ्राड की शिकार हुई है। ग्राम बांसा थाना गोविन्दगढ़ में रहने वाली को अज्ञात लोगों ने फोन करके 5 लाख रुपए का इनाम फंसने की जानकारी दी थी। महिला उनकी बातों में आ गई। आरोपियों ने महिला को प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी सहित कई नामों से रुपए जमा करवाए। महिला से अलग-अलग किश्तों में 46 हजार रुपए ऐंठ लिए। उसके बाद महिला से अतिरिक्त पेसों की मांग कर रहे थे जिसाकी वजह से उनको संदेह हुआ और उन्होंने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
बताया गया है कि साइबर ठगी करने वाले आरोपी कौन थे इस बारे में पुलिस साइबर सेल की सहायता से जांच कर ही है। महिला को आरोपियों ने इनाम जीतने का ऐसा झांसा दिया कि वे ठगी का शिकार हो गई। थाना प्रभारी अरविंद राठौर ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। आरोपियों की साइबर सेल की मदद से तलाश की जा रही है।