Rewa News: रीवा में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवन लीला

संजय गांधी अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस ने घटना को जांच में लिया

 | 
Rewa

रीवा। दो महिलाओं ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने अपने घर में फांसी लगाई थी जिस पर उनको उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जिस पर उनकी मोत हो गई। थाने की पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। आत्महत्या के कारण अभी पता नहीं चल पाए है। 


बताया गया है कि फांसी लगाकर दो महिलाओं ने आत्महत्या की है। सीतल साकेत पति कृष्ण कुमार साकेत 21 साल निवासी जिऊला थाना समान ने बीती रात अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला की शादी एक साल पहले हई थी और शादी के बाद से वह अपने ससुराल में रह रही थी। 


बीती रात अज्ञात कारणों की वजह से महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। घर वाले कमरे में गए तो महिला फांसी के फंदे में लटक रही थी। घर वाले तुरंत उसको नीचे उतारे और आनन-फानन में उपचारार्थ अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। महिला की आत्महत्या के कारणों के बारे में घर वालों ने अनभिज्ञता जाहिर की है। 


बताया गया है कि एक अन्य घटना में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रवीण पाण्डेय पति शंकरदयाल 35 साल निवासी महौली थाना जनेह हाल मुकाम अनंतपुर ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसको भी घर वाले अस्पताल लाए थे जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम करवाकर लाश घर वालों को सौंप दिया है।