Rewa News: रीवा में खंभे में फैले करंट में बच्ची सहित दो फंसे, लोगों ने बचाई जान

त्योंथर के वार्ड क्र. 5 की घटना, विद्युत महकमे के प्रति लोगों में आक्रोश

 | 
REwa

रीवा। खंभे में करंट फैलने से एक लड़की रविवार को उसमें फंस गई। उसको करंट में फंसा देखकर चाची बचाने आई तो वह भी फंस गई। दोनों लोग करंट में फंसे हुए थे। हल्ला गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उनको करंट से मुक्त कराया। उनको तुरंत उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनको जल्द करंट से छुड़ा लिया गया था जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। 


बताया गया है कि खंभे में करंट फैलने से एक बच्ची सहित दो लोग उसकी चपेट में आ गए। त्योंथर के वार्ड क्र. 5 में रहने वाली श्रुति सोंधिया 13 साल रविवार को घर के सामने खेल रही थी। वहां पर एक बिजली का खंभा लगा था जिसमें करंट फैला हुआ था।

वह इस बात से अनजान थी और उसने खंभे को पकड़ लिया जिससे वह करंट में चिपक गई। यह देखकर उसकी चाची बचाने आई तो उसको भी करंट लग गया। दोनों लोग करंट में फंसे हुए थे जिनको देखकर लोगों ने मुक्त कराया। 


बताया गया है कि घर वाले तुरंत उनको उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से बिजली विभाग की लापरवाही पर लोग आक्रोशित नजर आए। अधिकारी मेंटीनेंस के नाम पर सप्लाई बंद रखते है लेकिन मेंटीनेंस के नाम पर खानापूर्ति होती है जिसकी वजह से आए दिन इस तरह की घटनाएं होती है। बारिश के मौसम में करंट उतरने की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है।