Rewa News: रीवा में सेवा पर्व के उपलक्ष्य में हिनौती गौधाम में हुआ पौधा रोपण

गौमाता की उपेक्षा से मानव जाति पर अदृश्य समस्याएं आती हैं: राजेन्द्र शुक्ल

 | 
Rewa

रीवा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पर्व आयोजन के तहत हिनौती गौधाम में वृहद वृक्षारोपण किया गया। उप मुख्यमंत्री ने आम, अमरूद के पेड़ लगाए। हिनौती गौधाम में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता का संपूर्ण शरीर पूज्यनीय व पवित्र है। यहां तक कि उनका गोबर व मूत्र भी पूजन के कार्य आता है। 


लगभग 50 हजार गौवंश किए गए संरक्षित
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दूध न देने वाली गौमाताओं के गोबर व मूत्र से गौधाम को लाखों की आमदनी होगी। गौधाम को रेवेन्यू माडल के तहत आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस प्रकल्प का मास्टर प्लान बना लिया गया है।

शेड निर्माण का कार्य प्रगति पर है। गौधाम में 75 शेड बनाकर 50 हजार से अधिक गौवंश को संरक्षित किया जाएगा। इनके संरक्षण से गौवंश की रक्षा होगी तथा किसानों की खेती भी सुरक्षित रहेगी। 


3500 से अधिक पौधे लगाए गएं
उन्होंने कहा कि बेहतर जिला बनाने के लिए ईश्वर व गौमाता की कृपा आवश्यक है। गौमाता की कृपा से यह क्षेत्र सुखी व समृद्धशाली होगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा 3500 से अधिक फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया है। उन्हें जो भूमि आवंटित हुई है उसमें आने वाले समय में इतने ही पौधे और लगाए जाएंगे। इन सब पौधों के बड़े होने पर आगामी 4 से 5 वर्षों में यहां का दृश्य और भी मनोरम होगा। 


ये रहे उपस्थित
 कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी, मुख्य वन संरक्षक राजेश राय, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, रोहित तिवारी, गौसंवर्धन बोर्ड के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, राजगोपाल मिश्रचारी, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. डीएस बघेल, उप संचालक पशुपालन डॉ. डीपी सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।