Rewa News: रीवा में व्यापारियों ने मुहैय्या कराए 5 हजार पौधे; सिंधु भवन से हुई पौधा रोपण की शुरुआत

निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने महासंघ का किया आभार व्यक्त

 | 
REwa

रीवा। नगर निगम रीवा, व्यापारी महासंघ रीवा, सिन्धी सेंट्रल पंचायत, और सिन्धु भवन ट्रस्ट रीवा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को शहर के हृदय स्थल सिन्धु भवन प्रांगण में पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम नगर निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे और भारतीय जनता पार्टी रीवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता और सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधु भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।


 प्रशासन द्वारा शहर में कुल 1 लाख पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें इस अभियान में रीवा व्यापारी महासंघ द्वारा 5000 पौधे विभिन्न प्रजातियों के उपलब्ध कराए गए, जिसके लिए निगम आयुक्त ने महासंघ का आभार व्यक्त किया। 

REwa


इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी लद्दाराम ठारवानी, कोषाध्यक्ष चंदीराम केसवानी सिंधु भवन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल मंगलानी  नंदलाल कोटवानी, परसराम कोटवानी, सुदामलाल सचदेव, गिरधारी लाल गंगवानी, रमेश दुबे, सुशील कुंगवानी, राजकुमार टिलवानी अजीत आहूजा, प्रहलाद चेलानी, किशोर विधवानी, दीपक दुर्गिया, रीवा व्यापारी महासंघ से संजीव गुप्ता, गुलाब साहनी, महेश हीरवानी, हरीश वाधवानी, वेद प्रकाश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र शाह, प्रभात सोनी बंटी, अंशुमन गुप्ता, अशोक आवतानी, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक, व्यापारी और नगर निगम की टीम उपस्थित रही। 


नगर निगम आयुक्त डॉ. सोनवणे ने कार्यक्रम के अंत में सभी सहभागी संगठनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने में योगदान दें।