Rewa News: शादी बारात में पनीर खाने वाले हो जाएं सावधान, ढाई क्विंटल नकली पनीर जब्त

रीवा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, दूषित पनीर की सप्लाई से सेहत के साथ खिलवाड़

 | 
Rewa

रीवा। वर्तमान में शाादी बारात का समय चल रहा है और उसमें व्यापारियों द्वारा नकली पनीर खपाई जा रही है। लगातार शिकायत पर आज खाद्य विभाग का अमला हरकत में आया और एक दुकान में रेड कार्रवाई कर नकली पनीर को जब्त किया है। उसको शादी बारात में नियमित रूप से बेंचा जा रहा है।


बताया गया है कि शादी बारात में नकली पनीर की खपत जमकर हो रही है। शादियों में पनीर की सब्जी अनिवार्य रूप से बनती है और इसका फायदा उठाकर व्यापारियों द्वारा नकली पनीर की सप्लाई की जाती है। खाद्य विभाग को आज सूचना मिली कि फूलमती मंदिर के पास स्नेह ट्रेडर्स के नाम से संचालित दुकान में नकली पनीर रखा हुआ है। 


आनन-फानन में खाद्य विभाग की टीम हरकत में आ गई और उसने दुकान में रेड कार्रवाई की। उक्त दुकान से ढाई क्विंटल नकली पनीर जब्त हुआ जिसको शादियों में सप्लाई किया जाना था।

खाद्य विभाग ने जब्त किया पनीर

Rewa

बताया गया है कि खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पूरा पनीर जब्त कर लिया। जब्त पनीर का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया है। जिस नकली पनीर को सप्लाई यिका जाना था वह प्रयागराज से आया था। वहां पर पनीर की फैक्ट्री है जिसमें यह नकली पनीर स्टार्च, पाम आयल और स्टेपलाइजर को मिलाकर तैयार किया जाता है। उसमें दूध नाममात्र का नहीं रहता है। यह पनीर खाकर लोग बीमार हो जाते है। यह सेहत के साथ बहूत बड़ा खिलवाड़ है।


उक्त व्यापारी शादियों काफी समय से सप्लाई कर रहा था और नकली पनीर कई क्विंटल वह बेंच चुका है जिसकी शादियों में खपत हो चुकी है। हैरानी की बात तो यह है कि चंद पैसों के व्यापारी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है।


चेक करने के बाद ही करें पनीर का सेवन
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने एक अपील जारी की है। शादी कार्यक्रमों में जाते समय यदि पनीर की सब्जी खा रहे है तो पहले उसकी गुणवत्ता की जांच कर ले। नकली पनीर आमतौर काफी लचीला होता है जबकि असली पनीर दबाने से टूट जाता है। वह एक सामान्य प्रक्रिया के तहत जांचा जा सकता है। सामान्य तौर पर शादी समारेाह में पनीर की सब्जी खाने से बचें। यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।


इनका कहना है-
एक दुकान में नकली पनीर की सूचना मिली थी जिस पर वहां रेड कार्रवाई की गई। ढाई क्विंटल नकली पनीर जब्त किया गया है जो प्रयागराज से आया था और व्यापारी उसको शादी समारोह में सप्लाई करने वाला था। यह पनीर स्टार्च सहित अन्य सामानों से बनता है जिससे सेहतर खराब हो सकती है।
-अमरीश दुबे, खाद्य अधिकारी