Rewa News: रीवा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़कर फायर बिग्रेड से छोड़ा पानी

भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे कार्यकर्ता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 | 
Rewa

रीवा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर दमकल से पानी की बौछार की। वे भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उनको बीच रास्ते में रोक दिया। वे आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन पर दमकल से पानी की बौछार की। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Rewa

बताया गया है कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शैक्षणिक संस्थानों में राजनीतिकरण के विरोध में आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के घेराव की घोषणा की थी। इस आंदोलन के लिए पुलिस ने शांति विहार कालोनी मोड़ के पास बैरीकेट्स लगा कर सड़क को रोक दिया था। 

Rewa

बैजू धर्मशाला के पास रैली रवाना होकर जब छोटी पुल क ेआगे शांति विहार कालोनी के पास पहुंची तो वहां पर भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया और उनसे ज्ञापन देने की बात कही लेकिन वे बैरीकेट्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे जिसकी वजह झूमाझटकी की स्थिति बन गई। 

Rewa

बताया गया है कि उग्र कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े लेकिन वह काफी दूर जाकर गिरा। बाद में उन पर फायर बिग्रेड से पानी की बौछार की लेकिन उससे भी वे काबू में नहीं आ रहा थे जिसके उपरांत गिरफ्तार किया गया है। हंगामा आधे घंटे तक चला जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।


बिछिया थाने लाए गए 19 कार्यकर्ता गिरफ्तार, मुचलके पर छोड़ा

NSUI

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के उपरांत उनको बिछिया थाने पुलिस के वाहन से लाया गया। सभी कार्यकर्ताओं के बीच कार्रवाई की गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के उपरांत उन सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 19 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है और शेष कार्यकर्ता पानी की बौछार के बाद वहां से खिसक लिए थे।


पुलिस भी पानी में भींगी

Rewa

दमकल  के कर्मचारियों ने भीड़ पर पानी की बौछार की थी जिसका निशाना पुलिस भी बनी थी। भीड़ के बीच में कार्यकर्ताओं रोक रही पुलिस भी पानी की बौछार का शिकार हुई और वे पानी में भींग गए। कई थाना प्रभारी पानी की बौछार में पूरी तरह से भींग गए थे जिनके मोबाइल भी खराब हुए थे। बड़ी सं या में पुलिसकर्मी पानी में भींग गए थे। जिस स्थान पर पुलिस उनको रोक रही थी वहीं पर पानी की बौछार की गई थी।


इनका कहना है-
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया था जिसकी वजह से वे बैरीकेट्स तोड़कर आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे। उन पानी की बौछार कर रोका गया है। 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनको बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
-राजीव पाठक, सीएसपी रीवा